समीक्षा- हास्य से भरपूर है फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’

October 24th, 2009

निर्देशक- रोहित शेट्टी
कलाकार- अजय देवगन, संजय दत्त, बिपाशा बसु, फरदीन खान, मुग्धा गोडसे

कभी कभी हम फिल्मों पर हंसते हैं। और कभी फिल्म हमें हंसाती है। धन्यवाद है निर्देशक रोहित शेट्टी का जिन्होंने हंसोड़ फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ बनाई है।

‘ऑल द बेस्ट’ बुद्धिजीवियों या कुलीन वर्ग की आवश्यकता की पूर्ति का कोई दावा नहीं करता है। इसके बजाय, यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो अपने जीवन के बहुमूल्य दो घंटे खर्च कर अपनी मांसपेशियों को तनाव मुक्त करना चाहते हैं। ‘ऑल द बेस्ट’ उनके लिए है जो दो घंटे जमकर हंसी और मजा का लुत्फ उठाना चाहते हैं। यह आपके चेहरे पर मुस्कान, हंसी और यहां तक कि एक समय आप जोरदार ठहाका लगा देंगे।

इस फिल्म के चुटकुले और थोड़े कमजोर है लेकिन मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। फिल्म देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान होगी और कुछ नहीं।

हास्य और रोहित शेट्टी सिक्के के दो पहलू बन गए हैं। इस समय काबिल निर्देशक ‘राइट बेट, रॉंग हस्बैंड’ से प्रेरित है। और फिल्म की खासियत है कि ये दोनों चीजें फिल्म में फिट बैठी है।

वीर (फरदीन खान), पेशे से एक गायक हैं, और लालचवश अपने भाई धर्म (संजय दत्त) जो एक व्यापारी है से ज्यादा जेब खर्च मांगता रहता है। वीर धर्म से झूठ बोलता है कि उसने शादी कर ली है और उसका साथी प्रेम (अजय देवगन) जिसके पास एक कॉन्सेप्ट कार ने उसकी शादी करने में मदद की है।

वीर विद्या (मुग्धा गोडसे) से प्यार करता है, लेकिन उसके पिता उससे नफरत करते हैं। प्रेम एक शादीशुदा सुखी इंसान है। उसकी शादी जानवी (बिपाशा बसु) से होती है। प्रेम अपने पूर्वजों की पुरानी जिमखाना को संभालता है। वीर और प्रेम शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में कर्ज तले दब जाते हैं।

दोनों एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं जब धर्म अचानक उनके स्थान का निरीक्षण करने पहुंच जाता है। समय के मारे और कुछ अनहोनी स्थितियों को देख धर्म गलती से यह समझ बैठता है कि प्रेम की पत्नी जानवी वीर की पत्नी है और वीर की गर्लफ्रेंड प्रेम की।

दस मिनट आपको फिल्म देखकर लग जाएगा कि इसमें कहीं कुछ गड़बड़ हो गई है। लेकिन इसकी शुरुआत तब होती जब संजय दत्त पर्दे पर आते हैं। और तब खुल जाता है हंसी का पिटारा।

इस फिल्म के बहुत सारे दृश्य हंसो़ड़ हैं। जॉनी लीवर इसमें संजय मिश्रा की नकल कर रहे हैं। और फिल्म का क्लाइमैक्स तो लाजवाब है।

रोहित शेट्टी अपने शीर्ष फॉर्म में है और उनकी टीम के लेखक रॉबिन और यूनुस अपनी मेहनत से फिल्म को देखने लायक बना दिया है।

कुल मिलाकर ‘ऑल द बेस्ट’ हास्य से भरपूर फिल्म है। इस त्योहारी मौसम में अजय और रोहित की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करेगी।

Source by: josh18

समीक्षा- बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी ‘ब्लू’

October 24th, 2009

निर्देशक- एंथनी डिसूजा
कलाकार- संजय दत्त, अक्षय कुमार, लारा दत्ता, जायद खान, राहुल देव और कैटरीना कैफ

एंथनी डिसूजा की फिल्म ‘ब्लू’ इस साल की सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित फिल्म है, विशाल समुद्र को पर्दे पर लेकर आई यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। हिन्दी सिनेमा ने इस फिल्म से पहले कभी ऐसी पानी के अंदर हैरतअंगेज नहीं देखा होगा।

इस फिल्म को देखने के लिए साहस, संकल्प शक्ति, धैर्य, दूरदृष्टि और हां आपकी जेब भरा हुआ होना चाहिए। नवोदित निर्देशक एंथनी डिसूजा ने पैसों और अपनी दक्षता का सबसे अच्छा उपयोग किया है।

फिल्म ‘ब्लू’ बहामास के सुंदर सफेद बीच पर फिल्माया गया है। फिल्म में सागर (संजय दत्त) एक डीप सी डाइवर हैं और जिनका सपना है एक दिन खुद की नई बोट खरीदना, जबकि उनके दोस्त अराव (अक्षय कुमार) एक रईस और अभिलाषी व्यापारी है।

सागर का भाई समीर अक्का सैम (जायद खान) गलती से बैंकॉक में माफिया (राहुल देव) से भिड़ जाता है और वह बैंकॉक से भागकर बहामास पहुंच जाता है। लेकिन खतरनाक माफिया भी उसके पीछे-पीछे बहामास पहुंच जाता है। सागर ही एक ऐसा सख्स है जो उसके इस मुसीबत से छुटकारा दिला सकता है, लेकिन अपने भाई को बचाने से पहले सागर को अपने मृत पिता की आत्मा से लड़ना होगा।

‘ब्लू’ अपने नाम से दर्शकों को आकर्षित करने में सफल होगी। अगर आपको समुंद्र की जिंदगी अच्छी लगती है तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।

इस फिल्म की कहानी ज्यादा उलझन भरी नहीं है और एंथानी डिसूजा ने इसकी खूबसूरती को अच्छी तरह पेश किया है। फिल्म के हैरतअंगेज स्टंट्स को देखकर आप अपनी उंगली दातों तले दबा लेंगे।

फिल्म की अधिकांश शूटिंग समुंद्र के अंदर हुई है और आप फिल्म को देखने के बाद अंडरवाटर सिनेमेटोग्राफर (पीट जूक्रिनी) की सराहना और तारीफ करते नहीं थकेंगे।

खूंखार शार्क मछलियों के बीच एक्शन और स्टंट्स से भरपूर फिल्म ‘ब्लू’ की कहनी प्रेरित है हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘इंटू द ब्लू’ से। आखिर किसके हाथ लगेगा खजाना अक्षय, संजय या जायद और कौन इस नीली दुनिया के खतरों से लड़कर सही सलामत बचेगा ये जानने के लिए आप फिल्म जरूर देखें।

एंथानी डिसूजा ने जबर्दस्त निर्देशन किया है। इस फिल्म में स्टाइल के साथ-साथ वास्तविकता भी है। फिल्म में ए.आर रहमान का संगीत और काइली मिनॉग की ‘चिग्गी विग्गी’ गीत पहले से ही धूम मचा रही है। संजय दत्त और लारा दत्ता फिल्माया गया गाना ‘आज दिल′ मर्मस्पर्शी है। फिल्म के अंत का गाना ‘फिक्राना’ में काफी ऊर्जा लगी है।

ध्वनि डिजायन (रेसुल पोकुट्टी) का काम लाजबाव है। एक्शन दृश्य जेम्स डी. बोमालिक और आर.पी यादव ने दिया है। मयूर पुरी का संवाद असरदार है जबकि एंथानी डिसूजा और जैसमिन डिसूजा की पटकथा अच्छी है, खासकर फिल्म के दूसरे घंटे से।

संजय दत्त ने फिल्म ने अपना काम अच्छा किया है। यद्यपि फिल्म के कुछ दृश्यों में तो वे एकदम अलग दिखे हैं। अक्षय कुमार ने हैरतअंगेज स्टंट से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यह कहा जा सकता है अक्षय ने अबतक का सबसे अच्छा काम किया है। जायद खान फिल्म में सक्षम दिखे हैं। वे दो अनुभवी कलाकारों के बीच पर्दे पर हिस्सा बने हैं।

फिल्म ‘ब्लू’ में लारा दत्ता ने खास बिकिनी पहनी है और जमकर अंग प्रदर्शन किया है। लारा ने संजय दत्त के साथ कई अंतरंग दृश्य भी फिल्माए हैं। बिकिनी पहनने के लिए लारा ने अपना वजन भी कम किया। फिल्म में लारा संजय दत्त की प्रेमिका बनी हैं। इस फिल्म में लारा मोना का किरदार निभा रही है और संजय दत्त सागर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में लारा ने ऐसी युवती की भूमिका निभाई है जो पानी के करीब रहकर ही बड़ी हुई है।

कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘ब्लू’ में अतिथि की भूमिका में ग्लैमरस और आकर्षक लगी है।

कुल मिलाकर फिल्म ‘ब्लू’ में स्टाइल के साथ-साथ वास्तविकता भी है। इस फिल्म में देखने के लिए सभी चीजें हैं जो एक फिल्म में देखने को मिलती है। इस त्योहारी मौसम में फिल्म ‘ब्लू’बॉक्स ऑफिस पर एकदम धमाल मचा देगी।

Source by:  josh18

Hello world!

October 24th, 2009

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start blogging!